बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: सहायक उपायुक्त और पैनल ने किया शैक्षणिक कार्यों का मूल्यांकन फोटो: राजगीर स्कूल-राजगीर के आयुध निर्माणी स्थित पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में सोमवार को शिक्षकों के साथ सहायक उपायुक्त व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। आयुध निर्माणी स्थित पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। केन्द्रीय विद्यालय संगठन, पटना संभाग के सहायक उपायुक्त मनीष कुमार प्रभात के नेतृत्व में पैनल ने विद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक और पाठ्य-सहगामी गतिविधियों का बारीकी से मूल्यांकन किया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

टीम का स्वागत निरीक्षण टीम का स्कूल में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्राचार्य विवेक किशोर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधा और स्वागत कार्ड भेंट उनका स्वागत ...