Biharsharif News: पिस्तौल दिखाकर धमकाने का लगाया आरोप
बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दिरीपर गांव निवासी सुनील यादव ने मारपीट, गाली-गलौज करने व पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार 30 सितंबर की सुबह गांव के दुखी गोप व सुबोध गोप ने गाली-गलौज की। पूर्व के मुकदमे को लेकर पिस्तौल दिखाया और जान से मारने की धमकी दी। भागने के दौरान धारदार हथियार से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो बदमाशों के कई साथी वहां पहुंचकर मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दुखी गोप को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। (थरथरी से रौशन कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.