Biharsharif News: पिलीछ प्राथमिक विद्यालय में किया गया पौधरोपण
बिहारशरीफ, जुलाई 21 -- Biharsharif News: परवलपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के पिलीछ प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को पौधरोपण कर छात्रों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की गयी। कमलेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित करना सभी का दायित्व है। डॉ. अखिलेश प्रसाद ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना को और मजबूत करने की जरूरत है। बीडीओ रंजीत कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं को लागू कर पौधा लगाने के अभियान को गति दी जाएगी। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अमूलय है। एचएम सुबोध कुमार ने कहा कि बचपन से ही छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना जरूरी है। इससे पहले छात्रों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। मौके पर शिव पंकज कुमार सिंह, डॉ. विजय सिंह, मुखिया राजेन्द्र तांती, मनोज कुमार, सुमंत कुमार, दिलखुश कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.