Biharsharif News: पिकअप वाहन से कुचलकर महिला की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- Biharsharif News: गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के पास हुआ हादसा पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर पुरैनी गांव के पास गुरुवार को पिकअप वाहन से कुचलकर महिला की मौत हो गयी। मृतका पुरैनी गांव निवासी स्व. अनुज सिंह की 25 वर्षीया पुत्र राखी कुमारी है। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की मानें तो राखी की तबियत खराब थी। परिजन उसे इलाज के लिए लेकर जा रहे थे। गांव के पास ही सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वाहन की पहचान करने का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.