बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: पावापुरी में हुई मेहंदी व थाली सजाओ प्रतियोगिता 56 छात्राएं हुईं शामिल, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत फोटो : पावापुरी मेहंदी : पावापुरी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में बुधवार को मेहंदी व थाली सजाओ प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। पावापुरी, निज संवाददाता। बाजार में बुधवार को मेहंदी व थाली सजाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें 56 छात्राएं शामिल हुईं। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कला व रचनाएं बनाकर लोगों का मन मोह लिया। कोऑर्डिनेटर रंधीर कुमार ने बताया कि छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों पर आकर्षक एवं विभिन्न आकृतियों वाली मेहंदी रचाकर अपनी कला-कौशल का परिचय दिया। प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार सिंह ने प्रतिभागी छात्राओं की सराहना करते हुए विभिन्न समूहों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन कि...