Biharsharif News: पावापुरी में रोज लगता है जाम, जिम्मेदार बेखबर
बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- Biharsharif News: पावापुरी में रोज लगता है जाम, जिम्मेदार बेखबर जाम में फंस रही मेडिकल कॉलेज की एंबुलेंस, बढ़ी परेशानी बाजार से चंद कदम पर थाना, फिर भी नहीं हो रहा समाधान पावापुरी, निज संवाददाता। बाजार में रोजाना लगने वाले जाम से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक परेशानी भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (बीमिम्स) एवं अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को उठानी पड़ रही है। कई बार गंभीर मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी लंबे समय तक जाम में फंस जाती है, जिससे मरीजों की जान पर बन आती है।
स्थानीय समस्याएँ स्थानीय लोगों ने बताया सड़क किनारे बेतरतीब वाहन खड़े किए जाने, ई-रिक्शा व ऑटो की मनमानी पार्किंग तथा अतिक्रमण के कारण सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। स्कूल और अस्पताल के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.