Biharsharif News: पावापुरी में मोबाइल झपटने वाले 3 धराये
बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- Biharsharif News: पावापुरी, निज संवाददाता। ओपी क्षेत्र के एनएच 20 पर नौ दिन पहले मोबाइल झपटकर भागने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तीन मोबाइल बरामद किये गये हैं। इंस्पेक्टर सुमंत कुमार ने बताया कि 21 सितंबर को ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति का मोबाइल झपटकर फरार हो गए थे। तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। दीपनगर थाना क्षेत्र के जोरारपुर गांव निवासी राजू पासवान उर्फ राजीव पासवान को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर नवीनगर निवासी अमित कुमार तथा उमेद नगर निवासी ओम कुमार को भी पुलिस ने दबोच लिया। कार्रवाई में पावापुरी ओपी प्रभारी गौरव कुमार सिंह के साथ विमल कुमार तिवारी, रामजी प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.