बिहारशरीफ, जुलाई 18 -- Biharsharif News: खबर का असर : पावापुरी में खुलेगा पर्यटक सूचना केंद्र, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी पर्यटन विभाग के निदेशक ने श्वेतांबर जैन तीर्थ भंडार को भेजा पत्र सूचना केंद्र के लिए मांगी जल मंदिर के पास उपयुक्त जमीन फोटो : जलमंदिर : पावापुरी जलमंदिर। पावापुरी, निज संवाददाता। जैन धर्म के विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल पावापुरी में पर्यटक सूचना केंद्र की स्थापना बनेगा। बिहार पर्यटन विभाग ने जलमंदिर परिसर के निकट पर्यटक सूचना केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पर्यटन विभाग के निदेशक सह विशेष सचिव उदयन मिश्रा ने पत्र लिखकर पावापुरी श्वेतांबर जैन तीर्थ भंडार के प्रबंधक से इसके उपयुक्त जमीन देने उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

पावापुरी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को होगा लाभ : पावापुरी भगवान महावीर की निर्वाण-स्...