बिहारशरीफ, अक्टूबर 16 -- Biharsharif News: पावापुरी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लोगों ने बताया खानापूर्ति फुटपाथी दुकानदारों को पीछे हटाया, नियमित निगरानी नहीं होने पर दोबारा कब्जे की आशंका फोटो : पावा मार्केट : पावापुरी बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानदारों को पीछे हटाते अधिकारी। पावापुरी, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में अतिक्रमण हटाने के अभियान की प्रभावशीलता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। नगर पंचायत और अंचल प्रशासन की संयुक्त टीम ने फुटपाथी दुकानदारों को पीछे हटाकर सड़क और फुटपाथ खाली रखने का निर्देश दिया। अभियान में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार और गिरियक के अंचल अधिकारी सन्नी कुमार शामिल रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई पहले भी हो चुकी है, लेकिन कुछ दिनों बाद दुकानें फिर उसी जगह लग जाती हैं। यह भ...