Biharsharif News: पानी में डूबकर बच्ची की मौत, सड़क जाम
बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: राजगीर थाना क्षेत्र के धामर गांव में हुई घटना ग्रामीणों ने डेढ़ घंटा तक सड़क जाम कर किया प्रदर्शन राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के धामर गांव में सोमवार की देर शाम एक बच्ची पानी भरे गड्ढे में डूब गयी। हादसे में उमेश पंडित की पुत्री मंगली कुमारी की मौत हो गयी। घटना से नाराज लोगों ने गांव के पास करीब डेढ़ घंटा तक सड़क जाम कर दिया।
ग्रामीणों की मांग ग्रामीण, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केन्द्र के पास बने इस गड्ढे के बारे में जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। साथ ही सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी का भी आरोप लगाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिये जाने का आश्वासन दिया।
घटना का विवरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.