बिहारशरीफ, जुलाई 27 -- Biharsharif News: खुदागंज थाना क्षेत्र के कोचरा गांव में हुआ हादसा इस्लामपुर, निज संवाददाता। खुदागंज थाना क्षेत्र के कोचरा गांव में सोमवार को खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से बालक की मौत हो गयी। मृतक यूपी के हरदोई जिला निवासी बलराम प्रसाद का 10 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार है। वह अपने ननिहाल कोचरा गांव में आया हुआ था। बच्चे के नाना साधु मिस्त्री ने बताया कि वह अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। सोमवार को कुछ बच्चों के साथ हेठली पईन के पास खेल रहा था। इसी दौरान फिसलकर गड्ढे में गिर गया। बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष दुर्गेश गहलौत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। (इस्लामपुर से अनुज कुम...