Biharsharif News: पानी भरे आहर में डूबने से अधेड़ की मौत
बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: कतरीसराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कटौना गांव में रविवार को शौच के दौरान पानी भरे आहर में डूबने से 55 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार की मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि सुबह में शौच करने के लिए खंधा की तरफ गये थे। आशंका जतायी है कि फिसलकर आहर में गिर गये होंगे। डूबने से उनकी मौत हो गयी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (कतरीसराय से जगत नारायण) यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सारे में डूबने से युवक की मौत यह भी पढ़ें- Bhabua News: तालाब में डूबने से 76वर्षीय ग्रामीण की हुई मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.