बिहारशरीफ, अक्टूबर 12 -- Biharsharif News: इस्लामपुर, निज संवाददाता। कोचरा पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को खेग्रामस के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया। सुखसागर कुमार, शत्रुधन कुमार और रामाधीन चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से संपन्न लोगों के नाम हटाकर गरीबों को जोड़ने, गरीबों को वासगीत पर्चा देने, पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने तथा मनरेगा में 200 दिन काम और 600 रुपये दैनिक मजदूरी देने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...