Biharsharif News: पांच फीडरों से आज 2 घंटे नहीं मिलेगी बिजली
बिहारशरीफ, अगस्त 3 -- Biharsharif News: काम की खबर पांच फीडरों से आज 2 घंटे नहीं मिलेगी बिजली अस्थावां, निज संवाददाता। 33 केवी बिंद एवं गिलानी फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस वजह से मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 01 बजे तक पांच फीडरों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग एसडीओ ज्योति प्रकाश पटेल ने बताया कि 33 केवी मेंटनेंस वर्क के दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र बिंद, बेलछी, गिलानी, सरबहादी तथा मालती से जुड़े क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें तथा बिजली कटौती के दौरान सहयोग करें। (अस्थावां से पप्पू कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.