बिहारशरीफ, जुलाई 8 -- Biharsharif News: पांच दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा बुधवार को पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। हालांकि, इस कार्रवाई से दुकानदारों में नाराजगी दिखी। दुकानदार दीपक कुमार, सुन्दर साव , मनोज कुमार ,संजीव कुमार सहित अन्य ने बताया कि न प्रचार-प्रसार किया गया और न चेतावनी दी गयी। सीधा कार्रवाई कर दी गयी। हद तो यह कि सिर्फ पांच दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। शेष दुकानों में जांच नहीं की गयी। अभियान का नेतृत्व कर रहे स्वच्छता अधिकारी विवेक कुमार और टाउन प्लानर विशाल कुमार ने बताया कि प्रचार-प्रसार किया गया था। यह भी पढ़ें- Agra News: अमांपुर में दुकानों पर छापेमारी कर प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की (चेवाड़ा से संजीव कु...