बिहारशरीफ, जुलाई 28 -- Biharsharif News: पांच जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता । स्थानीय थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव निवासी एक युवक को पांच जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक शहर के सामस मोड़ स्थित एक होटल से खाना खाकर वापस लौट रहा था, तभी पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि, आरोपी के एक अन्य साथी भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। (बरबीघा से राकेश कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...