Biharsharif News: पहाड़िया गांव में 3 घरों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
बिहारशरीफ, अगस्त 11 -- Biharsharif News: पहाड़िया गांव में 3 घरों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। नगर पंचायत के पहाड़िया गांव में सोमवार की रात चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाते हुए चार मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान पार कर दिए। पीड़ित परिवारों ने शेखोपुरसराय थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। चोरों ने गांव के मो इकबाल आलम, मो फतह और डॉ. एनामुल होदा के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, चोरी की यह पूरी घटना और संदिग्ध युवक की तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायतकर्ता इकबाल अहमद ने बताया कि फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी की पहचान की गयी है। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त युवक पहले भी चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (शेखोपुरसराय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.