Biharsharif News: पशु स्वास्थ्य शिविर में 321 पशुओं की हुई जांच
बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: फोटो : पशु सदर-सूरजपुर-मुरौरा गांव में गुरुवार को जीविका पशु स्वास्थ्य शिविर में जानकारी लेते किसान। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। प्रखंड के सूरजपुर-मुरौरा गांव में संस्कार जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी लिमिटेड की ओर पशु स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 212 पशुपालकों के 321 मवेशियों की जांच की गयी। उन्हें जरूरी दवाईयां दी गयी। साथ ही बचाव के लिए टीकाकरण भी किया गया। चिकित्सकों ने पशुओं की जांच कर पशुपालकों को उनके खान-पान, साफ-सफाई और नियमित देखभाल के बारे में जानकारी दी। साथ ही पशुओं के रहने की जगह को साफ रखने और संतुलित आहार देने की सलाह भी दी गई। बीपीएम सुधीर कुमार, पशुधन प्रबंधक राजीव कुमार, सचिव रानी देवी, कोषाध्यक्ष शांति देवी ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.