बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- Biharsharif News: पशुपालक की कनपट्टी पर पिस्टल सटा दो दुधारू भैंसें लूट ले गए हथियारबंद बदमाश चेवाड़ा के नारायणपुर गांव में रात को पिकअप सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम पीड़ित की शिकायत पर करंडे थाने में प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस चेवाड़ा, निज संवाददाता। करंडे थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने मवेशी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। मंगलवार की रात को पिकअप वैन पर सवार होकर आए करीब आधा दर्जन बदमाशों ने पशुपालक अर्जुन महतो की कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर लाखों रुपये मूल्य की दो दुधारू भैंसें लूट लीं। पशुपालक द्वारा घटना की शिकायत थाने में की गयी है। यह भी पढ़ें- अररिया-पूर्णिया के तीन पशु तस्कर गिरफ्तारघटना का विवरण नींद खुलते ही तान दी पिस्टल: पशुपालक अर्जुन महतो ने बताया कि वह रो...