बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- Biharsharif News: नालंदा खंडहर की पार्किंग में हुआ हादसा ​नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नालंदा खंडहर के पास पार्किंग में बुधवार की शाम पर्यटक वाहन से कुचलकर बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक की पहचान बड़गांव निवासी 90 वर्षीय नवल राय के रूप में की गयी है। हादसे के बाद वाहन का चालक फरार होने का प्रयास कर रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार औरंगाबाद से स्कूल के छात्रों व शिक्षकों का दल भग्नावशेषों को भ्रमण करने आया था। उनके काफिले में एक चारपहिया वाहन भी था। पार्किंग के पास ही बुजुर्ग एक पेड़ के नीचे आराम से लेटे थे। बैक करने के दौरान चारपहिया वाहन उनके उपर चढ़ गया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्ह...