बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- Biharsharif News: परवलपुर, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार में शनिवार की रात ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गयी। लोगों की मानें तो अज्ञात बदमाशों ने चार राउंड फायरिंग की। इससे अफरातफरी मच गयी और लोग इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक सभी बदमाश भाग गये थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि डॉ. ओमप्रकाश आर्य के घर के पास फायरिंग हुई। घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर पुलिस की गश्ती टीम मौजूद थी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर नहीं पहुंच सकी। डॉ. ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि वे रात साढ़े आठ बजे अपने क्लीनिक चले गए थे। वहीं से उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी। घर पहुंचे तो पता चला कि गोलीबारी हुई है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ...