बिहारशरीफ, अगस्त 9 -- Biharsharif News: फोटो : परवलपुर क्रिकेट-परवलपुर के सोनचरी गांव में रविवार को विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि। परवलपुर, निज संवाददाता। सोनचरी प्रीमियर लीग किक्रेट टूर्नामेंट के फाइनल में परवलपुर के बाले इलेवन ने बाना बिगहा के चिकू इलेवन को 27 रन से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। परवलपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 164 रन बना दिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाना बिगहा की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना सकी। परवलपुर के कप्तान को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच और मैन ऑफ दी सिरिज चुना गया। उप मुख्य पार्षद अक्षय कुमार ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। (परवलपुर से सदानंद सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...