बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- Biharsharif News: पत्थर खनन : ब्लॉक 8 और 16 की हुई नीलामी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुरुआत में आपाधापी में पत्थर खनन की नीलामी में काफी ऊंची बोली लगाकर लोग पहाड़ ले रहे थे। परंतु, अब निविदा डालने वालों ने आपस में तालमेल कर लिया है तो पहाड़ो की नीलामी शेडयूल रेट में होने लगा है। जिला में अबतक कुल छह पहाड़ी ब्लॉकों की नीलामी हो चुकी है। डीपीआरओ आर्य गौतम ने बताया कि गुरुवार को हुई नीलामी में ब्लॉक आठ की नीलामी 20 करोड़ रुपया में तिरुपति बाला जी ट्रेडर्स को हुआ है। सरकार की ओर से इस ब्लॉक की कीमत 18.30 करोड़ रखी गयी थी। जबकि, ब्लॉक 16 की नीलामी 14 करोड़ में रंजन इजीकोम कम्पनी के नाम से हुआ है। सरकार की ओर से इस पहाड़ की कीमत 12 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी। अभी पांच ब्लॉकों की नीलामी होनी बाकी है। (शेखपुरा से संजय कु...