Biharsharif News: पति से विवाद के बाद महिला ने लगा ली फांसी
बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- Biharsharif News: अस्थावां थाना क्षेत्र के अंदी गांव की घटना अस्थावां, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंदी गांव में पति से विवाद के बाद शुक्रवार को महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका उत्तम कुमार की 21 वर्षीया पत्नी गीता कुमारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति बाहर चला गया। इधर, महिला ने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। काफी देर बाद लोगों ने कमरे में झांककर देखा तो घटना की जानकारी मिली। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। प्रथमदृष्टया फांसी लगाने का मामला सामने आया है। लिखित आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (अस्थाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.