बिहारशरीफ, अक्टूबर 29 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, एक संवाददाता। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य व समाजसेवी उदय शंकर प्रसाद का गुरुवार की सुबह पटना के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे बिहारशरीफ प्रखंड के सरबहदी गांव के मूल निवासी थे। वर्तमान में बिहारशरीफ के गढ़पर मोहल्ले में रहते थे। उनके निधन पर संजय कुमार सिन्हा, रामजी यादव, विनय कुमार, डॉ. सत्येंद्र प्रसाद, राकेश बिहारी शर्मा, डॉ. संगीता कुमारी, सुजीत कुमार, माखन लाल, सुनील कुमार, नीरज कौशल, उदय प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार मुखिया, मदन चोपड़ा, अनिल कुमार गुप्ता, अरुणेश कुमार, अवध नारायण चौबे, उमाशंकर पासवान, अजय कुमार, अजीत कुमार, अविनाश कुमार, मदन ठाकुर और मकसूदन उपाध्याय ने शोक जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...