बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- Biharsharif News: एमडीएम का भोजन करने के लिए बच्चे दूसरे स्कूलों की लगाते हैं दौड़ छठी से बारहवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थी, विद्यालय में कर रहे हैं पढ़ाई कई विद्यालयों में गैस खरीदने की मिली राशि तो कई को मिला केवल बर्तन फोटो : स्कूल 01-बिहारशरीफ स्कूल में एमडीएम का भोजन करते विद्यार्थी। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 25 हाई स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा डेढ़ साल पहले मिला है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जुलाई से इन स्कूलों में छठी से बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों की पढ़ाई करायी जा रही है। लेकिन, एमडीएम का संचालन मध्य विद्यालय में ही कराया जा रहा है। इससे विद्यार्थी को भोजन करने के लिए दूसरे विद्यालय का दौड़ लगानी पड़ रही है। हरनौत पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य सुनील गावस्कर ने बताया कि विद्यालय ...