बिहारशरीफ, जुलाई 13 -- Biharsharif News: पढ़ाई के लिए मां की डांट से क्षुब्ध किशोर ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत बेन थाना क्षेत्र के करजारा गांव की घटना, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम स्कूल और कोचिंग जाने से मना करने पर परिजनों ने लगाई थी फटकार फोटो बेन : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में शोकाकुल मृतक किशोर के परिजन। नालंदा, निज संवाददाता। जिले के बेन थाना क्षेत्र के करजारा गांव में पढ़ाई के लिए मां और परिजनों की डांट से आहत होकर 13 वर्षीय किशोर ने सल्फास (जहरीली गोली) खा ली। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ स्थित सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान करजारा गांव निवासी टुनटुन प्रसाद के इकलौते पुत्र करण राज के रूप में हुई है। बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोह...