Biharsharif News: पटेल चौक पर उचक्कों ने महिला का थैला उड़ाया
बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- Biharsharif News: पटेल चौक पर उचक्कों ने महिला का थैला उड़ाया सोने के आभूषण, नकद, मोबाइल व कागजात गायब शेखपुरा, हिन्दुस्तान संबाददाता। शहर के पटेल चौक पर उचक्कों ने एक महिला का थैला उड़ा लिया। थैला में सोने के जेबरात, मोबाइल, नकद, पासबुक और अन्य कागजात थे। पीड़ित विभा कुमारी द्वारा अज्ञात के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। महिला गोवाचक की रहने वाली है। वह शेखपुरा अपने मैके में बीमार मां को देखने आई थी। उसने बताया कि उसका जेबरात एक सोने की दुकान में गिरवी था। दुकान से वह जेबरात लेने के बाद थैले में रखकर घर लौट रही थी। पटेल चौक पर उचक्कों ने थैला उड़ा लिया। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.