बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- Biharsharif News: काम की खबर : पचना और कोयला फीडर से आज 3 घंटे नहीं मिलेगी बिजली शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के पचना और कोयला फीडर से जुड़े क्षेत्रों में मंगलवार को तीन घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के प्रोजेक्ट एसडीओ निशीकांत कुमार ने बताया कि 33 हजार केवी नई विद्युत लाइन को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा कोयला फीडर में क्षतिग्रस्त तारों को बदला जाना रहा है। मेंटेनेंस कार्य के कारण दोपहर 12 बजे से शाम 03 बजे तक पचना फीडर और कोयला फीडर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य दोपहर 12 बजे से पहले पूरा कर लें। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बरियारपुर : आज पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की...