Biharsharif News: पंचायत राज के तकनीकी सहायक का संविदा रद्द
बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। हिलसा के स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल के जेई संजय कुमार को पंचायत राज के नगरनौसा प्रखंड के जेई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जिला पंचायत पदाधिकारी साकेत कुमार ने आदेश जारी कर उन्हें अपने कार्यों के अतिरिक्त दायित्वों का निपटारा करने को कहा है। पंचायत राज के नगरनौसा प्रखंड में पूर्व में पदस्थापित तकनीकी सहायक अनामिका कुमारी को विभाग द्वारा संविदा रद्द किये जाने के कारण पद रिक्त हो गया था। उक्त कर्मी को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना द्वारा भ्रष्टाचार के केस मे कार्रवाई की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.