बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- Biharsharif News: पंचायत परिसीमन शुरू, चौक-चौराहों पर चुनावी गणित गरमाया करायपरसुराय में सीमाएं बदलने की आहट से ग्रामीणों में हलचल मुखिया-सरपंच समेत वार्ड व पंचायत समिति के पद बढ़ने की संभावना, भावी प्रत्याशियों की टिकी नजर फोटो : करायपरसुराय पंचायत : करायपरसुराय का मानचित्र। करायपरसुराय, निज संवाददाता पवन कुमार। पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच करायपरसुराय प्रखंड में पंचायतों के परिसीमन का काम शुरू हो गया है।

पंचायत परिसीमन की प्रक्रिया बीडीओ नंदकिशोर की देखरेख में चल रही प्रक्रिया से गांवों में चुनावी हलचल तेज हो गयी है। परिसीमन के बाद पंचायतों की सीमाओं के साथ मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और पंच के पदों में बदलाव की संभावना है। इसी को लेकर ग्रामीण चौक-चौराहों पर संभावित पंचायत और गांवों के समी...