Biharsharif News: पंचायत परिसीमन की तैयारी में जुटा प्रखंड प्रशासन
बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर भवन में पंचायत परिसीमन को लेकर बीडीओ अमर कुमार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें पंचायत सचिव, आवास सहायक, स्वच्छता पर्यवेक्षक, विकास मित्र और डाटा ऑपरेटर शामिल हुए। बीडीओ ने बताया कि आगामी 2027 के पंचायत चुनाव नए परिसीमन के आधार पर होंगे, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैठक के दौरान सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों के मोबाइल में परिसीमन ऐप डाउनलोड कराया गया। साथ ही, उन्हें निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए अविलंब पंचायत परिसीमन का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार) यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: मीनापुर में पंचायत परिसीमन का कार्य शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.