बिहारशरीफ, नवम्बर 7 -- पीएलवी चयन प्रक्रिया और उनकी भूमिका Biharsharif News: न्याय की आस को मिलेगी नई उड़ान, 100 पारा विधिक स्वयंसेवकों का हुआ चयन जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने जारी की सूची, 100 अन्य अभ्यर्थी प्रतीक्षा सूची में शामिल 100 पदों के लिए आए थे 726 आवेदन, जिला जज की अध्यक्षता वाली समिति ने लिया साक्षात्कार शेखपुरा, निज संवाददाता। गरीब, असहाय और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सुलभ न्याय पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्राधिकार ने 100 चयनित पीएलवी की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही, भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए 100 अन्य अभ्यर्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। अंतिम अनुमोदन के लिए चयनित नामों की सूची बिहार राज्य विधिक सेवा...