Biharsharif News: नोनाई नदी से 24 घंटे बाद किशोरी का शव बरामद
बिहारशरीफ, सितम्बर 5 -- Biharsharif News: चंडी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास हुआ हादसा चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास शनिवार की शाम नोनाई नदी से किशोरी का शव बरामद किया गया। मन्नू कुमार की 14 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी शुक्रवार की शाम शौच के लिए नदी के पास गयी थी और डूब गयी थी। एनडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद कड़ी मशक्कत से शव को बरामद किया। थानाध्यक्ष अखिलेश झा ने बताया कि शाम को नदी के पानी से हाथ-मुंह धोने के दौरान फिसलकर नदी में गिर गयी थी और गहरे पानी में चली गयी थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने खोज अभियान चलाया। काफी मेहनत के बाद शव को बरामद कर लिया गया है। शव मिलने के बाद पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.