Biharsharif News: नूरसराय में स्मैक के साथ नाबालिग गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर-तियारी गांव से 49 पुड़िया स्मैक के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक बाइक, 680 रुपये नकद व एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी। बरामद मादक पदार्थ की जांच की जा रही है। आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। इस धंधे से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। (नूरसराय से पुतुल सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.