Biharsharif News: नूरसराय में भारतीय किसान संघ ने दिया धरना
बिहारशरीफ, नवम्बर 4 -- Biharsharif News: नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के पास बुधवार को भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने 19 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। किसान धनंजय कुमार ने कहा कि खाद की कालाबाजारी चरम पर है। तय कीमत से अधिक लिया जा रहा है। दुकानदार किसान आईडी मांगते है। अभी भी 50 प्रतिशत किसानों के पास आईडी नही है। इस अवसर पर नवलकिशोर प्रसाद, मिथिलेश राम, श्याम बहादुर प्रसाद, अरुण प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, सुनील यादव, रचना कुमारी, अंजू कुमारी, नीलम कुमारी आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.