Biharsharif News: नूरसराय में देसी कट्टा के साथ युवक धराया
बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हेगनपुरा गांव से पुलिस ने एक देसी कट्टे के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कारू प्रसाद के पुत्र शैनेश कुमार के घर में छापेमारी की गयी। घर से कट्टा व एक मोबाइल बरामद किया गया है। शैनेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। (नूरसराय से पुतुल सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.