Biharsharif News: नूरसराय में जदयू नेता के निधन से शोक
बिहारशरीफ, सितम्बर 8 -- Biharsharif News: नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मंडाक्ष गांव निवासी जदयू नेता चंदन कुमार निधन मंगलवार को इलाज के दौरान पटना में हो गया। वे काफी समय से बीमार थे। उनके निधन की खबर से प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि चंदन जदयू के सच्चे सिपाही थे। उनके असमय निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है। वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रखण्ड अध्यक्ष राकेश कुमार, बबलू कुमार, रणधीर मुखिया, शैलेन्द्र चौहान, भूषण चौहान, प्रखण्ड प्रमुख रेखा देवी, जनार्दन चंद्रवंशी, एहसान आलम, मिन्हाज आलम आदि शामिल हैं। (नूरसराय से पुतुल सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.