बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- Biharsharif News: नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मल बिगहा गांव में रविवार को करंट से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान मैनेजर यादव के पुत्र मनोहर यादव के रूप में की गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि खंधा में पहले से ही बिजली प्रवाहित तार टूटकर गिरा हुआ था। युवक खंधा में खेती के काम के लिए जा रहा था। उसी दौरान तार के संपर्क में आकर झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (नूरसराय से पुतुल सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...