बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- Biharsharif News: नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के केवई गांव में गुरुवार को करंट से बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक 65 वर्षीय रामावतार मिस्त्री थे। परिजनों ने बताया कि वे शौच करने के लिए सड़क किनारे पईन की ओर गये थे। वहां पहले से ही बिजली प्रवाहित तार टूटकर पेड़ पर गिरा हुआ था और नीचे लटक रहा था। बुजुर्ग तार के सम्पर्क में आ गये और उनकी मौत हो गयी। दारोगा संजय पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...