बिहारशरीफ, अगस्त 17 -- Biharsharif News: बाजार की नापी करवाने के लिए सड़क पर उतरे अधिकारी फोटो : नूरसराय02-नूरसराय बाजार में सोमवार को मेन रोड की नापी करते सीओ दीपक कुमार। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। शहर में जाम व जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए सोमवार को अधिकारी सड़क पर उतर गये। सीओ दीपक कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मियों की टीम ने बिचली बाजार, मेन रोड व हिलसा रोड में रोड व मकानों की नापी करवायी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाजार को जल्द ही अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम शुरू किया गया है। हिलसा-नूरसराय पथ के चौड़ीकरण के अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है। पथ प्रमंडल, हिलसा के सहायक अभियंता निशांत अभिषेक की उपस्थिति में करीब डेढ़ दर्जन पक्के मकान की नापी कर चिन्हित किया गया। उन्हें...