बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: नूरसराय बाईपास निर्माण की निविदा रद्द, नई स्वीकृति का इंतजार लोक शिकायत की सुनवाई में पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने दी जानकारी बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नूरसराय बाईपास पथ निर्माण से जुड़ी लोक शिकायत की सुनवाई में पथ प्रमंडल बिहारशरीफ के कार्यपालक अभियंता ने परियोजना की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति के लिए निविदा प्रकाशित की गई थी, लेकिन स्वीकृति नहीं मिलने के कारण उसे रद्द करना पड़ा। विभाग के अनुसार परियोजना के लिए भू-अर्जन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति के लिए 7,946 लाख रुपये की योजना मुख्य अभियंता के माध्यम से विभाग को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही नई निविदा निकालकर निर्माण काम शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में परिवादी विकास आन...