Biharsharif News: नूरसराय और थरथरी में आज 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली
बिहारशरीफ, सितम्बर 9 -- Biharsharif News: काम की खबर नूरसराय और थरथरी में आज 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नूरसराय और थरथरी पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से जुड़े ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को दिन में चार घंटे बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग के एसडीओ अश्विनी कुमार ने बताया कि नूरसराय 33 केवी मेन लाइन का मेंटेनेंस किया जाएगा। इसी लाइन से थरथरी पीएसएस भी जुड़ा है। इस वजह से दिन में 11 बजे से दोपहर बाद 03 बजे तक दोनों पीएसएस से बिजली की आपूर्ति नहीं होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कट होने से पहले घरों में पानी का इंतजाम कर लें। ताकि, किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.