बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- Biharsharif News: नूरसराय: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत एसएच-78 पर मुजफ्फरपुर गांव के समीप हुआ भीषण हादसा मृतकों में एक जीपीएस ट्रैकर सिस्टम फ्रेंचाइजी का संचालक, तो दूसरा उसका स्टाफ फोटो नूरसराय हादसा : बिहारशरीफ सदर अस्पताल में रविवार को रोते-विलखतें मृतकों के परिजन।

हादसे का विवरण नूरसराय (नालंदा), निज प्रतिनिधि। जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के एसएच-78 (बिहटा-सरमेरा मार्ग) स्थित मुजफ्फरपुर गांव के समीप रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के मेहरपर-किसान बाग मोहल्ला निवासी विजय प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र सुमित राज और दीपनगर थाना क्षेत्र के बिजवनपर गांव निवासी सिद्धेश्वर प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र बलराम प...