बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: फोटो : हिलसा01-चंडी में नुक्कड़ नाटक करते कलाकार व उत्पाद विभाग की टीम। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शराब और नशे की लत के प्रति जागरूक करने के लिए उत्पाद विभाग द्वारा कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों को इनसे दूर रहने की सलाह दी। गुरुवार को नगरनौसा, करायपरसुराय व चंडी थाना क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक किया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि नशे की लत हंसते-खेलते परिवार को बर्बाद कर देती है। बच्चों की पढ़ाई, परिवार की खुशहाली व सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। उन्होंने लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि शराब का निर्माण और बिक्री की सूचना विभाग के टॉल फ्री नंबर पर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...