बिहारशरीफ, अक्टूबर 26 -- Biharsharif News: फोटो : राजगीर नाटक-राजगीर में सोमवार को नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। राजगीर, निज प्रतिनिधि। लोगों को सोलर प्लेट लगाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को बिजली विभाग की ओर से बस स्टैंड के पास नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित किया गया। कार्यपालक अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि सोलर पैनल लगाने से बिजली के खर्चे से बड़ी राहत मिल सकती है। मौके पर सहायक अभियंता राजेश कुमार, जेई विद्यासागर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...