बिहारशरीफ, अक्टूबर 8 -- Biharsharif News: रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना के सुपासंग गांव का 30 वर्षीय नीतीश कुमार एक माह से लापता है। उसके पिता उमेश पासवान ने बताया कि वह मांसिक तौर से बीमार युवक है। सिर्फ मम्मी और पापा बोलता है। बचपन में ही मुंह और हाथ जल गया था। शरीर पर जले का निशान है। एक माह पहले घर से निकला था। तब से घर नहीं लौटा है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका अब तक पता नहीं चला है। इससे उनके परिजन काफी चिंतित हैं और किसी अनहोनी से आशंकित हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पांच अक्तूबर से 18 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...