बिहारशरीफ, जुलाई 17 -- Biharsharif News: फोटो : 17हिलसा01 : हिलसा प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को निवर्तमान बीडीओ को सम्मान भेंट करते एसडीओ अमित कुमार पटेल। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को निवर्तमान व नवपदस्थापित बीडीओ के लिए विदाई सह स्वागत सम्मारोह किया गया। निवर्तमान बीडीओ अमर कुमार को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, नये बीडीओ चंदन कुमार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। एसडीओ अमित कुमार पटेल ने निवर्तमान बीडीओ के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, नए बीडीओ चंदन कुमार का स्वागत कर उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, अपर निर्वाचन पदाधिकारी ऋतुराज, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी ब्रजेश कुमार मौर्य, प्रखंड प्रमुख...