बिहारशरीफ, अक्टूबर 3 -- Biharsharif News: हिलसा थाना क्षेत्र के कछियावां रोड में हुई घटना हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कछियावां रोड स्थित निर्माणाधीन भवन के स्टोर रूम से शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीन और उपकरण समेत करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह काम करने पहुंचे मिस्त्री और मजदूरों को हुई। मकान मालिक उपेंद्र कुमार सिंह ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि कछियावां रोड में विद्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माणाधीन भवन में मशीन और अन्य निर्माण सामाग्री रखने के लिए स्टोर रूम बनाया गया था। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने स्टोर रूम को निशाना बनाते हुए उसमें रखी मशीन और निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले उपकरण चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह उन्ह...