बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- नदी में मिला छात्र का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप Biharsharif News: निजी स्कूल से गायब बच्चे का नदी में मिला शव परिजनों ने जमकर किया हंगामा, सड़क जाम कर की आगजनी छात्र के परिजनों ने तीन लोगों पर करायी एफआईआर, एक गिरफ्तार दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव के पास स्कूल में पढ़ता था छात्र बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव के पास एक निजी स्कूल से शुक्रवार को एक छात्र गायब हो गया था। शनिवार की सुबह स्कूल के पीछे पंचाने नदी से उसका शव बरामद किया गया। परिजनों ने स्कूल संचालक व शिक्षकों पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग को जाम कर सड़क पर आगजनी की। छात्र के पिता ने इस मामले में तीन लोगों पर एफआईआर करायी है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृत छात्र पटना ...